फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Allegations of BCG vaccine death of an innocent child, uproar

Hapur News: बीसीजी टीके से मासूम की मौत का आरोप, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Allegations of BCG vaccine death of an innocent child, uproar
पिलखुवा में मृतक बच्चे के घर पर विलाप करती महिलाएं। संवाद
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फगोता गांव में बीसीजी टीका लगने के बाद एक माह के मासूम की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने एएनएम पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उसी वॉयल से पांच अन्य बच्चों को भी टीके लगे हैं जो स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

शाहपुर फगोता गांव निवासी गौरव ऊर्जा निगम में बापूधाम गाजियाबाद में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। शनिवार को उनके एक माह के बेटे भुवनेश को बीसीजी का इंजेक्शन लगाया गया था। आरोप है कि एएनएम ने इंजेक्शन लगाने में लापरवाही बरती। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन गलत तरीके से लगाया गया था, जिससे बच्चे के शरीर पर गहरे निशान पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और डॉक्टर मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। परिजन एएनएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



कोटशाहपुर फगोता में जिस वॉयल से बच्चे का टीकाकरण हुआ, उसी से पांच अन्य को भी टीके लगे हैं। सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चे को टीका शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लगा था। - डॉ.योगेश गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed