{"_id":"66e46ac3d3c375eee002856e","slug":"allegation-of-murder-hapur-news-c-306-1-gha1001-109427-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा स्नान के बहाने युवक की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा स्नान के बहाने युवक की हत्या का आरोप
Fri, 13 Sep 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। जनपद बुलंदशहर के चार साथियों के साथ गंगा स्नान करने के दौरान लापता हुए युवक का तीन माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक के पिता ने न्यायालय की शरण में जाकर युवक के दोस्तों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
बुलंदशहर के सिकंद्राबाद के गांव दुल्हा सराय निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उनका 27 वर्ष का बेटा अजित गांव के ही चार दोस्तों के साथ 22 मई की रात को गंगा स्नान करने के लिए आए थे। देर रात को उनके बेटे के दोस्तों ने अजित के लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद वह लोग भी गंगा नगरी पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई, लेकिन अभी तक उनके बेटे का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीडि़त ने बताया कि उसके बेटे के दोस्त गांव में तरह-तरह की बात करते हुए उन पर फैसले का दबाव बना रहे है।आरोप है कि दोस्तों ने उसके बेेटे की हत्या कर दी है। पीडि़त ने न्यायालय की शरण में जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।