{"_id":"6a396a8c3d9bb11da309030a","slug":"allegation-of-molestation-of-minors-in-the-name-of-religious-education-hapur-news-c-135-1-hpr1001-143495-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दीनी तालीम के नाम पर नाबालिगों से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दीनी तालीम के नाम पर नाबालिगों से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
धौलाना में हुई मारपीट में घायल हुआ युवक। संवाद
धौलाना। दीनी तालीम के दौरान बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाने पर परिजनों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी करीब 15 वर्षीय भांजियां दीनी शिक्षा लेने के लिए एक हाफिज के पास जाती थीं। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान बच्चियों को अनुचित सामग्री दिखाई गई और उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया।
परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने संबंधित व्यक्ति से इस संबंध में बात की और आपत्ति दर्ज कराई। बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी पक्ष ने अपने कुछ परिचितों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनके ऊपर हमला कर दिया गया। मारपीट में पीड़ित पक्ष की ओर से 80 वर्षीय वृद्ध और दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर उस्मान, आमिर, आदिल, अरशद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।