{"_id":"67c1f2187debd377a0059ead","slug":"allegation-of-doing-ultrasound-without-a-doctor-hapur-news-c-306-1-gha1001-113014-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिना चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिना चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड करने का आरोप
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर किसान संगठन के लोगों ने बिना चिकित्सक के अल्ट्रासांउड करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान वीडियो बनाए जाने पर वहां मौजूद रोगी वहां से चले गए। सेंटर प्रबंधक ने कोतवाली में संगठन के पदाधिकारियों पर गाली गलौज कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार की दोपहर को किसान संगठन के कुछ पदाधिकारी नगर के स्याना रोड स्थित एक अल्ट्रासांउड सेंटर पर पहुंच गए। वहां उन्होंने सेंटर में मौजूद लोगों की वीडियो बनाने का काम शुरू कर दिया। आरोप था कि सेंटर में बिना डिग्री के डाॅक्टर से अल्ट्रासांउड कराया जा रहा है।
सेंटर पर हंगामा होने की सूचना पर सेंटर प्रबंधक शोएब ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इस दौरान सेंटर संचालक शोएब ने कोतवाली में तहरीर देकर किसान संगठन के पदाधिकारियों पर अभद्रता करते हुए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। वहीं, मामले की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सेंटर को सील करते हुए निर्धारित समय में दस्तवेजों को पेश करने के आदेश दिए है। सीएमओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि शिकायत पर सेंटर को सील कर दिया गया है। शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।