{"_id":"586e645b4f1c1b1c7e15a96b","slug":"all-parties-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पार्टियां तैयार, सूबे में बनाने को सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पार्टियां तैयार, सूबे में बनाने को सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव का शंखनाद होते ही जिले में सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए गुणा भाग लगाना शुरू कर दिया है। सभी दलों के नेता जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपनी-अपनी पार्टी के जीत के दावे करते हुए, सूबे सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, यह आने वाला समय ही बताएगा। सपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शिशौदिया का कहना है कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उनकी तैयारी पूरी है। सेक्टर और बूथ कमेटियां पहले ही गठित की जा चुकी हैं,
विज्ञापन
प्रत्याशी भी घोषित हो चुके हैं, तीनों सीटों पर सपा का परचम लहराएगा। वहीं, बसपा जिलाध्यक्ष किरण पाल सिंह का कहना है कि विधानसभा, सेक्टर और बूथ पर पार्टी की पूरी तैयारी है। बसपा प्रदेश में भारी बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
जबकि, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाल का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। जनता को भाजपा पर विश्वास है, आगामी चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।
वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन का कहना है कि कांग्रेस को हमेशा से ही विकास के नाम पर सत्ता में आई है। विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी तैयारी पूरी है, संभावित प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट है।
रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनता भी रालोद को विश्वास से देख रही है। अगले दो तीन दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।