{"_id":"592ed6174f1c1ba915bdd43b","slug":"alert-on-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 31 May 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : demo pic
मेरठ में तैनात एआरटीओ में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद हापुड़ का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने टीमें गठित कर लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, टेमी फ्लू दवा का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
जिले से सटे मेरठ में तैनात एआरटीओ (प्रवर्तन) लालाराम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनका दिल्ली में इलाज दिल्ली में चल रहा है। स्वाइन फ्लू का वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैलता है। इसके चलते स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी अब सावधान हो गए हैं।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने प्रत्येक ब्लॉक में टीम गठित कर लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्र कर, उन्हें जांच के लिए मेरठ या गाजियाबाद भेजने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इसके बचाव के लिए प्रयुक्त टेमी फ्लू दवा का भी पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध करा लिया गया है। हालांकि सीएमओ डॉ.एके सिंह ने दावा किया है कि जिले में स्वाइन फ्लू जैसा कोई मामला नहीं है, इस रोग पर काबू पाया जा सकता है, इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है।