{"_id":"57f13f344f1c1b1e085746be","slug":"agreement-the-issue-will-be-staged-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते पर बनी बात, रामलीला मंचन रहेगा जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते पर बनी बात, रामलीला मंचन रहेगा जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोभायात्रा के दौरान कथित अश्लील डांस को लेकर श्रीराम लीला समिति के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में समिति और पुलिस प्रशासन के बीच समझौते को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच अक्तूबर तक केस वापस लेने का आश्वासन दिया है। समिति ने भी फिलहाल मंचन जारी रखने की घोषणा की है। उधर, हिंदू संगठनों से चेताया है कि प्रशासन धार्मिक कार्यों में बाधा न बने।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 27 सितंबर को शोभायात्रा में अश्लील डांस की वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद कोठी गेट चौकी प्रभारी शिव कुमार ने श्रीराम लीला समिति के आठ पदाधिकारियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार को समिति पदाधिकारियों और कोतवाल यशवीर सिंह की बैठक हुई, जिसमें पांच अक्तूबर तक केस वापस लेने का आश्वासन दिया था। समिति ने भी फिलहाल मंचन जारी रखने की घोषणा की है।
हालांकि, समिति के पक्ष में कई हिंदू संगठन भी उतर आए हैं। अग्रवाल महासभा के प्रधान व व्यापारी नेता नरेश चंद अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन हिंदू समाज के धार्मिक कार्यों में रोड़ा न बने।
गोशाला के पूर्व मंत्री अशोक छारिया ने कहा कि पांच अक्तूबर तक केस वापस नहीं हुए तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। चंडी मंदिर समिति के प्रधान चेतन प्रकाश ने कहा कि प्रशासन धार्मिक कार्यों में बाधा न बने। कार्रवाई वापस न हुई तो इसके परिणाम प्रशासन को भुगतने पड़ेंगे।