फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Aggarwal Mahasabha Elections

अग्रवाल महासभा चुनाव : जिला कृषि अधिकारी ने खुद को बताया व्यस्त, दूसरे चुनाव अधिकारी की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Aggarwal Mahasabha Elections
हापुड़। अग्रवाल महासभा के चुनाव को लेकर जारी जंग के बीच चुनाव अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने डीएम को पत्र लिखा है, इसमें उन्होंने स्वयं को शासकीय कार्यों में अति व्यस्त होने का हवाला देते हुए अन्य किसी अधिकारी को नामित करने की मांग की है। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के दिग्गजों के बीच होने वाले इस चुनाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को चुनाव अधिकारी बनाया था। उन्होंने छह अगस्त के लिए चुनाव की घोषणा की थी लेकिन दोनों गुटों ने चुनाव स्थल एकेपी डिग्री कॉलेज में कराने और तारीख को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चुनाव निरस्त हो गया था।
विज्ञापन

इस बीच जिला कृषि अधिकारी ने डीएम को पत्र लिखा है, इसमें उन्होंने विभागीय कार्य अधिक होने और समय की अत्यधिक समयबद्धता को लेकर जानकारी दी है।
चुनाव में करीब 5800 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चर्चा है कि यदि गौरव प्रकाश की जगह अन्य किसी अधिकारी को नामित किया जाता है तो उसमें दो अधिकारी प्राथमिकता पर हैं। पहला जिला पूर्ति अधिकारी और दूसरा एआर कॉपरेटिव, यदि यह दोनों भी चुनाव अधिकारी नहीं बनते हैं तो फिर किसी कॉलेज के प्राचार्य को चुनाव की कमान भी सौंपी जा सकती है। वहीं, अधिक समय तक चुनाव न होने की दिशा में संस्था पर रिसीवर बैठने की भी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैंने पिछले दिनों जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अन्य किसी अधिकारी को चुनाव अधिकारी मनोनीत करने की मांग की थी। अभी अन्य किसी अधिकारी को नामित नहीं किया गया है। जिलाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार के स्तर से इसमें निर्णय होना है। वैसे भी कांवड़ यात्रा तक अभी चुनाव नहीं होगा।
- गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed