फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   After two days off, people descended banks

दो दिन की छुट्टी के बाद बैंकों में उमड़े लोग

Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
After two days off, people descended banks
छुट्टी के बाद बैंकों में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लेनदेन को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान घंटों कतार में लगे ग्राहकों को परेशानी हुई। शनिवार और रविवार दो दिन तक छुट्टी के कारण बैंकों पर ताले लटके हुए थे।

विज्ञापन


ऐसे में ग्राहकों के पास एटीएम ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन एटीएम से भी लोगों को कैश नही मिला। इसके चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई। सोमवार सुबह जैसे ही बैंक खुले, ग्राहकों की भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन


घंटों कतार में लगने के बाद रुपये निकलने और रुपये जमा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। भारतीय स्टेट बैंक में पैसे निकालने के लिए पहुंचे दीपक, कुलदीप, मोहित और संदीप ने कहा कि सुबह नौ बजे बैंक के बाहर कतार में लग गए थे,
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर एक साढ़े 12 बजे नंबर आ सका। एसबीआई के प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed