{"_id":"63b06bb785d9317ab43956a1","slug":"after-killing-wife-husband-asked-google-whether-she-would-disturb-him-by-becoming-a-ghost","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनिया हत्याकांड: पति ने पत्नी की हत्या के बाद गूगल से पूछा था भूत बनकर परेशान तो नहीं करेगी, फोन उगल रहा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया हत्याकांड: पति ने पत्नी की हत्या के बाद गूगल से पूछा था भूत बनकर परेशान तो नहीं करेगी, फोन उगल रहा राज
Sat, 31 Dec 2022 10:35 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:35 PM IST
सार
पुलिस ने उसके फोन की जांच की तो पता चला कि उसमें से काफी डाटा डिलीट किया हुआ है। इसके अलावा क्राइम सीन पर आरोपी के बदलते बयानों ने भी पुलिस के संदेह को गहरा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
पत्नी सोनिया का हत्यारा विकास पिछले दो महीने से फोन के माध्यम से ही हत्या और पुलिस से बचने के तरीके खोज कर रहा था। यहां तक की उसने इस बात की जानकारी भी गूगल से ली थी कि मारने के बाद पत्नी भूत बनकर परेशान तो नहीं करेगी। विकास का स्मार्ट फोन ही पुलिस के लिए खुलासे का अहम सुराग बना। इसी के माध्यम से पुलिस परत दर परत खोलती चली गई।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम जिस समय पुलिस ने आरोपी विकास से पूछताछ शुरू की तो वह पूरी तरह बदहवास था। पुलिस को लग रहा था कि उसके द्वारा बताई गई घटना पूरी तरह से सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने उसके फोन की जांच की तो पता चला कि उसमें से काफी डाटा डिलीट किया हुआ है। इसके अलावा क्राइम सीन पर आरोपी के बदलते बयानों ने भी पुलिस के संदेह को गहरा दिया।
इसके बाद उसके फोन का डाटा रिकवर किया गया तो कई ऑडिया वीडियो सामने आए, जिससे पूरा सच खुल गया। इसके अलावा फोन की लोकेशन जांच करने पर पता चला कि मोदीनगर से चलने के बाद वह कार को लेकर चार घंटे तक सड़कों पर घूमता रहा। जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।