फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Advocates protest against Naib Tehsildar, complete boycott of court

Hapur News: नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का उबाल, कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest against Naib Tehsildar, complete boycott of court
नायब तहसीलदार के ​खिलाफ ज्ञापन देते अ​धिवक्ता। संवाद
धौलाना। तहसील में तैनात नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह के खिलाफ स्थानीय अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कोर्ट के पूर्ण बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार पर नियमों के विरुद्ध तैनाती और कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अमरपाल सिंह मूल रूप से चकबंदी विभाग में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षों से वे कथित रूप से नियमों के विपरीत धौलाना तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि इससे पहले भी उनका तबादला दूसरे जनपद में हो चुका था, लेकिन तथ्यों को छिपाकर उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया और यहीं जमे रहे। इस पूरे प्रकरण ने अधिवक्ताओं के बीच असंतोष को और गहरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार अध्यक्ष विनोद राणा और सचिव अभिषेक तोमर के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि नायब तहसीलदार के स्थानांतरण तक उनकी कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान अमित शर्मा, प्रवीन तोमर, विकास कुमार, सुमित राणा, पवन राणा और मनीष तोमर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। एसडीएम मनोज सिंह का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed