फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   adm court fined dominos pizza and delhi pulse company victoria of rs 15 lakhs

खाने लायक नहीं ये: डोमिनोज पिज्जा व दिल्ली की दाल कंपनी विक्टोरिया पर 15 लाख का जुर्माना, जांच में नमूने फेल

Tue, 02 Aug 2022 05:23 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 05:23 AM IST
सार

दिल्ली रोड स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट का खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2019 में सॉस के नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। इसके बाद टीम ने वर्ष 2020 में रिफाइंड का नमूना लिया था। जांच में रिफाइंड के पैकेजिंग लेवल में कमी पाई गई। इसके अलावा सॉस की क्वालिटी मानक के विपरीत पाई गई।

विज्ञापन
adm court fined dominos pizza and delhi pulse company victoria of rs 15 lakhs
अरहर दाल और पिज्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिज्जा खाने के शौकीन लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। डोमिनोज जैसी नामचीन कंपनी के पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली सॉस और रिफाइंड के नमूने जांच में मानक के विपरीत पाए गए हैं। एडीएम कोर्ट ने कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से दाल के लिए नमूने भी फेल पाए गए हैं। इन दोनों कंपनी पर एडीएम कोर्ट ने 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट का खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2019 में सॉस के नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था। इसके बाद टीम ने वर्ष 2020 में रिफाइंड का नमूना लिया था। जांच में रिफाइंड के पैकेजिंग लेवल में कमी पाई गई। इसके अलावा सॉस की क्वालिटी मानक के विपरीत पाई गई। अधिकारियों की मानें तो कंपनी द्वारा जो सॉस के मानक निर्धारित किए गए हैं उन मानकों से सॉस की क्वालिटी बेहद कम थी। जिसकी जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। एडीएम कोर्ट द्वारा पिज्जा कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।  
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली की नामचीन कंपनी विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की अरहर दाल के दो नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वर्ष 2020 के अक्तूबर माह में लिए थे। जांच रिपोर्ट में पता चला कि दाल में नमी मानक से अधिक पाई गई। इसके अलावा दाल के दाने बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त थे। जिसके लिए एडीएम कोर्ट ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

250 से 300 पिज्जा की रोज होती है बिक्री 

डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में प्रतिदिन करीब 250 से 300 पिज्जा की बिक्री होती है। पिज्जा के अलावा भी अन्य फास्टफूड की बिक्री की जाती है। सभी खाने के सामान में वहीं रिफाइंड और सॉस का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

इस प्रकार लगाया जुर्माना

कंपनी   खाद्य वस्तु जुर्माना
डोमिनोज पिज्जा रिफाइंड ऑयल 2.50 लाख
डोमिनोज पिज्जा पिज्जा सॉस 2.50 लाख
विक्टोरिया फूड्स अरहर दाल 5 लाख
विक्टोरिया फूड्स अरहर दाल 5 लाख

(नोट - जुर्माने की राशि रुपये में है।)

 

मिलावटखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

खाद्य निरीक्षक की टीम ने डोमिनोज पिज्जा कंपनी में प्रयुक्त होने वाले रिफाइंड ऑयल और पिज्जा सॉस के नमूने लिए थे। दोनों ही नमूने अधोमानक पाए गए हैं। दोनों नमूने फेल होने के लिए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि विक्टोरिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की दाल के नमूने फेल होने के लिए दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - श्रद्धा शांडिल्यायन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed