{"_id":"581b66ad4f1c1bac31437ba7","slug":"acquisition-land-compensation-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहण भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहण भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा दिलाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-235 के बाईपास के लिए अधिग्रहण भूमि का करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव धनौरा, असौड़ा, ट्याला, ददायरा, श्यामपुर, जरोठी, मुरादपुर सहित करीब आधा दर्जन गांवों के किसान एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाईपास के लिए अधिग्रहित भूमि का उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर एनएचएआई के अधिकारियों की मनमानी रोकने पर अधिग्रहण भूमि का मुआवजा दिलाने, किसानों को सर्विस रोड, अंडरपास, पैमाइश विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग भी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर जयभगवान त्यागी, लल्लू सिंह, कालीचरण त्यागी, बीसी बंसल, कपिल शर्मा, अमर सिंह त्यागी, अमन त्यागी, गंगाशरण जाटव, साबूराम गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर, मोहम्मद अकरम, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।