फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Achieved a disease-free body through yoga and taught others too.

Hapur News: योग से मिली निरोगी काया, दूसरों को भी सिखाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Achieved a disease-free body through yoga and taught others too.
हापुड़। योगासन, योग साधना, प्राणायाम व ध्यान आदि योग की क्रिया करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कहीं न कहीं मानसिक तनाव कम होता है। लोगों का कहना रहा कि निरोगी काया के लिए योग बहुत जरूरी है। इसके सार्थक परिणाम भी सामने निकल कर आए। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले के कुछ लोगों ने योग से जुड़े अनुभव साझा किए। उनका मानना है कि नियमित योग किया जाए तो लंबे समय से रोग मुक्त स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जगह-जगह उत्साह देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


योग से मिली बीमारी में राहत
गांव लुहारी निवासी शिक्षाविद्, कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने बताया कि करीब दो साल पहले ऑस्टियोआर्थराइटिस होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घुटने का प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी थी। लेकिन, उन्होंने दवाओं के साथ ही योगाभ्यास किया। वर्तमान में वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और प्रतिदिन 10 किलोमीटर वॉक करते हैं। चिकित्सकों के परामर्श पर दवाओं का सेवन करते हुए उन्होंने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, प्राणायाम का प्रतिदिन अभ्यास किया। जिससे उन्हें बीमारियों से उबरने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

योग से रोग मुक्त हुआ शरीर
शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी आशा सोमानी ने बताया कि करीब 23 वर्ष पूर्व उन्हें बीपी, डिप्रेशन, माईग्रेन जैसी बीमारी थी। वर्ष 2003 से उन्होंने योग करना शुरू किया तो शरीर रोग मुक्त हो गया। इसके बाद उन्होंने शहर के फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क में महिलाओं को योग कराना शुरू कर दिया। प्रतिदिन सुबह के समय महिलाओं को विभिन्न योगाभ्यास कराकर योग के लाभ बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए जरूरी है योग
गांव सिमरौली निवासी कुमकुम ने शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला बनाने के लिए योग करना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि लगातार आठ वर्षों से योग कर रही हैं। पिछले पांच वर्षों से महिलाओं को योग कराकर उन्हें लाभों से अवगत करा रही हैं। योग को उन्होंने आय का स्रोत भी बनाया। इसके बाद वह आत्मनिर्भर बनकर परिवार का सहारा भी बन रही हैं। उनका मानना है कि योग शरीर को सकारात्मक ऊर्जा देता है।
योग से मिली राहत तो इसी में बनाया कॅरिअर
हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सुषमा ने बताया कि उन्होंने योगा साइंस से एमएससी की और लोगाें को ऑनलाइन और ऑफलाइन योग सिखा रही हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई करते समय उन्हें दिक्कत थी कि उन्हें एक साथ अधिक समय तक बैठे रहने में और एकाग्रता में दिक्कत होती थी। किसी की सलाह पर उन्होंने योग करना शुरू किया और फिर फायदा मिला तो इसी में अपना कॅरिअर चुन लिया।


योग ने बदली जिंदगी, अब दिनभर रहती है ताजगी --

गढ़मुक्तेश्वर निवासी सूर्य प्रभा ने बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले नियमित रूप से योग करना शुरू किया था। शुरुआत में वह सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं और थकान से परेशान रहती थीं, लेकिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed