फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused wanted for robbery after offering a lift carrying a reward of 1 lakh rupee arrested

लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरफ्तार: सिर पर था एक लाख का इनाम, STF और पुलिस को संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

Sun, 26 Jul 2026 11:09 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Jul 2026 11:09 PM IST
सार

लिफ्ट देकर लूट की वारदात में वांछित एक लाख रुपये के इनामी आरोपी रोहित को एसटीएफ लखनऊ और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह करीब 13 महीने से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Accused wanted for robbery after offering a lift carrying a reward of 1 lakh rupee arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा में हाईवे पर लिफ्ट देकर लूट की वारदात में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी रोहित को एसटीएफ लखनऊ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब 13 महीने से फरार चल रहा था। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि नौ जून 2025 की रात जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी और हापुड़ स्थित एजी म्यूलर टेक्नीक प्राइवेट लिमिटेड में सहायक प्रबंधक (उत्पादन) योगेंद्र कुमार कर्मचारियों के वेतन के लिए 56 हजार रुपये लेकर ईको कार से घर लौट रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा पार करते ही कार में पहले से बैठे पांच बदमाशों ने उनके और एक अन्य सवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर एक बदमाश ने उनके हाथ की बीच वाली उंगली चबा ली। इसके बाद तमंचे के बल पर कर्मचारियों के वेतन के 56 हजार रुपये, उनकी जेब से पांच हजार रुपये, दूसरी सवारी से दो हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड लूट लिया। आरोपियों ने कार्ड का पिन पूछकर पुरानी चुंगी स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। वारदात के बाद दोनों की आंखों पर पट्टी बांधकर गुलावठी रोड स्थित करन फार्म हाउस के सामने बने अंडरपास पर फेंक दिया था।

विज्ञापन

इस मामले में फरार चल रहे जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी रोहित को पिलर नंबर-20 के पास से गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में एसटीएफ का एक सिपाही कुलदीप घायल हुआ है।

आरोपी पर हत्या से गैंगस्टर तक के मुकदमे : गिरफ्तार आरोपी रोहित शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत करीब ढाई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed