फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused threatened to kill on asking for loaned money

Hapur News: उधार दिए रुपये मांगने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused threatened to kill on asking for loaned money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहांनी निवासी ने एक व्यक्ति पर उधार दिए एक लाख रुपये का तकादा करने पर पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम बडौदा सिंहानी निवासी अब्बास अली पुत्र जलील ने बताया है कि उसने खालिद पुत्र अफलातून निवासी ग्राम बडौदा सिहानी को एक लाख दो हजार रुपये छह माह के अन्दर वापिस करने को कहते हुए बतौर उधार दिए थे। पीड़ित ने छह माह बीत जाने के बाद आरोपी खालिद से अपने रुपये मांगे तो वह टाल मटौल करता चला आ रहा था। पीड़ित ने थाना हाफिजपुर मे शिकायती की। जिस पर आरोपी खालिद ने थाने में आकर उधर ली धनराशि वापस देने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं दिए हैं। रुपये वापस मागने पर आरोपी ने उसके साथ पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। उसने मामले की थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उसने मामले की एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed