फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused rape from a minor

Hapur News: ट्यूशन जा रही छात्रा का अपहरण कर होटल में किया दुष्कर्म

Wed, 24 Jan 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 24 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
accused rape from a minor
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा का बुलंदशहर रोड से बाइक सवार युवक ने अपहरण कर लिया। आरोपी छात्रा को हाफिजपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास निवासी गांव सादिकपुर व उसकी मदद करने वाले होटल मालिक विपिन निवासी आदर्शनगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री की उम्र करीब 13 वर्ष है। उसकी पुत्री रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए एक मोहल्ले में अकेली जाती है। पिछले एक माह से लगातार आरोपी विकास पुत्र हुक्म सिंह उसकी पुत्री को आते जाते परेशान कर डरा-धमका रहा था। इसके बारे में उसकी पुत्री ने बताया था। इस पर आरोपी विकास को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि 22 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसकी पुत्री ट्यूशन जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने उसकी पुत्री को डरा धमकाकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसका अपहरण कर हाफिजपुर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां उसने उसकी पुत्री को पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कृत्य में आरोपी के दोस्त होटल मालिक अर्जुन व विपिन ने उसकी मदद की। इसके बाद आरोपी विकास उसकी पुत्री को रास्ते में छोड़कर चला गया। पुत्री ने घर पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। पीड़ित अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विकास व इसके दोस्त विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी अर्जुन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed