फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of trying to kill two innocent people by mixing poisonous substance in milk

Hapur News: दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दो मासूमों को मारने का प्रयास करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Accused of trying to kill two innocent people by mixing poisonous substance in milk
अस्पताल में उपचाराधीन बच्चा। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की तलाकशुदा महिला पर दो मासूम बच्चों को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर देने का आरोप लगाया है। बच्चों की तबीयत बिगडऩे पर परिजनों में चिंता बन गई। दोनों को पहले गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी असलम ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उनके छोटे भाई की पत्नी पिछले करीब ढाई माह से गांव में रह रही है। परिवार में पहले से आपसी विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते महिला ने उसके दो बेटों अरहम और उजैर को दूध में कोई संदिग्ध पदार्थ मिलाकर पिला दिया। परिजनों के अनुसार दूध पीने के कुछ समय बाद ही दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने पर परिजन घबरा गए और तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वर्तमान में दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पीडि़त असलम का आरोप है कि बच्चों को जान से मारने की नीयत से दूध में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बच्चों की चिकित्सीय रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed