फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused of kidnapping a minor

Hapur News: नाबालिग को अगवा करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused of kidnapping a minor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुत्री घर से नगदी व गहने भी अपने साथ लेकर गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव में परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन पहले उनकी 15 वर्षीय पुत्री रात दो से तीन बजे के बीच घर से लापता हो गई थी। उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा कर बुलेट पर ले गया था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री घर में रखी एक लाख 18 हजार रुपये की नगदी व गहने भी अपने साथ ले गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed