फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of attempting to murder a married woman for dowry

Hapur News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to murder a married woman for dowry
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 50 लाख रुपये व कार की मांग पूरी न करने पर गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने देवर पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विवाहिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 13 मई 2019 को उनकी शादी जिला बुलंदशहर कस्बा गुलावठी के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च किए। शादी के समय वह बुलंदशहर के स्याना स्थित एक इंटर कॉलेज में अध्यापक थीं। शादी में दिए गए दान दहेज से पति और ससुराल वाले खुश नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में 50 लाख रुपये व कार की अतिरिक्त मांग कर आरोपी उनका उत्पीड़न करने लगे। छह जुलाई 2020 को आरोपियों ने कमरे में बंद कर उन्हें बेरहमी से पीटा और गर्भावस्था में उन्हें घर से निकाल दिया। 14 फरवरी 2021 को उन्होंने मेरठ के एक अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया। इसका खर्चा भी उन्होंने खुद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उनका बच्चा किसी और का होने की बात कहते हुए उन्हें अपमानित भी किया। आरोप है कि पांच जनवरी 2026 को कमरे में अकेली पाकर देवर ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। देवर की शिकायत करने पर आरोपियों ने गला दबाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया।

14 फरवरी 2026 को आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस व एसपी से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंची। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed