फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused beat three people

Hapur News: तालाब पर कब्जे की शिकायत करने पर पीटा, घर पर किया पथराव

Mon, 25 Sep 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 25 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
accused beat three people
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में तालाब पर कब्जे की शिकायत पर पैमाइश करने पहुंची टीम के सामने ही दबंगों ने शिकायतकर्ता पर हमला बोल दिया। दबंगों ने शिकायत करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर शाम को आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के घर पर पथराव कर दिया। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


गांव बदनौली में ग्रामीण विनोद शर्मा ने गांव के तालाब पर कब्जा कर रहे पूर्व प्रधान और उसके तीन भाइयों की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर एसडीएम सुनीता सिंह ने राजस्व टीम को पैमाइश करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो दबंगों ने विनोद पर हमला बोल दिया। बचाव में आए रामू पंडित और कमलेश सैनी पर भी हमला किया। इन लोगों ने लाठी-डंडों से तीनों को घायल कर दिया और फरार हो गए। विवाद होता देख पुलिस को सूचना देकर टीम भी वापस लौट आई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि थाने में तहरीर देकर शिकायतकर्ता घर पहुंचे तो आरोपियों ने एक बार फिर हमला बोल दिया और उनके घरों पर पथराव किया। सूचना पर मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर आई है। आरोपियों के खिलाफ सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed