फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused beat boy and lady

Hapur News: मुखबिरी करने के आरोप में परिवार पर हमला

Tue, 25 Jun 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
accused beat boy and lady
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जाटान की मंढैया में पड़ोस में रहने वाले पांच युवकों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए युवक व उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों पर घर में घुसकर लूट करने का भी आरोप लगा है। वहीं पीडि़त परिवार ने आरोपियों के डर से पलायन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी लक्की ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात वह घर के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोसी पांच युवकों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते मारपीट करनी शुरू कर दी। चीख सुनकर मौके पर आई मां, नानी और चाची के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावर घर के अंदर अलमारी में रखी 14 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन और कानों के कुंडल निकाल ले गए। आरोप है कि हमलावर तमंचा और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए और शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बलवीर ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के हैं, जिनपर मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। अभी जेल से जमानत पर छुटकर बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों के डर से वह मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस बात पर हुआ झगड़ा
आरोपी का कुछ दिन पहले सिखेड़ा गांव में झगड़ा हो गया था, जिसकी पीडि़त ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के चलते सोमवार रात पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश देने गई था। पुलिस कार्रवाई के दौरान लक्की वहां खड़ा था। इससे आरोपियों को लगा की पीडि़त ने ही पुलिस मुखबरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-

सीओ पिलखुवा स्तुति सिंह का कहना है कि पीडि़त की तहरीर पर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed