{"_id":"65eb41b9648a09b5840f6738","slug":"accused-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108443-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कपूरपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कपूरपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
Fri, 08 Mar 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना कपूरपुर पुलिस ने गांव नरैना के जंगल में बने खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस तमंचे, एक रायफल, एक बंदूक, एक अधबना तमंचा, छह कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात थाना कपूरपुर पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव नरैना के जंगल में बने एक खंडहर में कुछ लोग अवैध शस्त्र फैक्टरी चला रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर खंडहर को घेर लिया। पुलिस ने यहां से एक युवक को दबोच लिया। जबकि दूसरा युवक खंडहर की टूटी खिड़क़ी से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान जावेद पुत्र मुनफैद निवासी गांव बझैड़ा कला व फरार आरोपी जुल्फिकार के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर डिमांड आने पर एनसीआर क्षेत्र के जिलों में अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता है। आरोपी तमंचे को 5-7, रायफल को 15 20 व बंदूक को 10-12 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी जुल्फिकार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।