{"_id":"58974daa4f1c1bf340e82c4b","slug":"accidnetal-two-cars-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़ीं दो कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भिड़ीं दो कार, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 05 Feb 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
भिड़ीं दो कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा में दो कारों की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया है। दिल्ली निवासी अब्दुल रब रविवार की सुबह बेटे शहनवाज,
विज्ञापन
पत्नी मन्नवर खातून और मां शफीका के साथ अमरोहा के कस्बा बछराऊ से कार से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा ओवरब्रिज के पास अचानक उनकी कार खराब हो गई। इसके बाद पिता-पुत्र कार को हाईवे किनारे खड़ा कर ठीक करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार साइकिल सवार दो बच्चों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी कार से जा टकराई। हादसे में अब्दुल रब, शहनवाज कार में मौजूद दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों और राहगीरों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अब्दुल रब और शहनवाज को गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, एसओ विजय बहादुर ने बताया कि स्विफ्ट कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।