{"_id":"658efb0a51222017c80a8f6a","slug":"accident-on-highway-due-to-fog-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6300-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घने कोहरे के बीच हाईवे-9 पर आपस में टकराए छह वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घने कोहरे के बीच हाईवे-9 पर आपस में टकराए छह वाहन
Fri, 29 Dec 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर।थाना हाफिजपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छह वाहनों की आपस में भिंड़त हो गई। हादसे में डबल डेकर बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार की देर रात नेशनल हाइवे-9 स्थित जेएमएस स्कूल के पास दिल्ली की तरफ जा रही डबल डेकर बस की ट्रक से भिड़त हो गई। इसके पीछे चल रही एक कार भी इनसे भिड़ गई। हादसे में बस चालक बॉबी गिरी निवासी गांव खेड़ा पिलखुवा जनपद हापुड़ गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। बस में सवार सभी यात्रियों को सकुशल दूसरी बस से भेजा। दूसरी तरफ बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास टमाटर से भरे कैंटर और दो कारों की भिंड़त हो गई। इसमें तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों हादसों में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल बस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दोनों हादसों में अभी किसी की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बाक्स--
आज बंद रहेंगे स्कूल--
कंपकंपाती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शनिवार को सभी प्रकार के स्कूलों का कक्षा एक से 12 तक अवकाश की घोषणा कर दी है। रविवार को भी अवकाश के कारण अगले दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। शुक्रवार को पूरे दिन ठिठुरन को देखते हुए अभिभावक सुबह से स्कूलों की छुट्टी की मांग कर रहे थे।

बाक्स
आज बंद रहेंगे स्कूल