Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accident of truck and tourist bus

Hapur News: चालक की झपकी से डिवाइडर फांदकर टूरिस्ट बस से भिड़ा ट्रक

Sat, 06 Dec 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Dec 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
accident of truck and tourist bus
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 9 स्थित सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर पर चालक को नींद की झपकी आने के बाद प्लाईबोर्ड से लदा ट्रक डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ जा रही टूरिस्ट बस से टकराकर पलट गया। हादसे में बस व ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हो गए और यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेन व जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों और प्लाईबोर्डों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

राजस्थान जिला बदनोर के गांव वयोवर निवासी ट्रक चालक तुलसार सिंह शुक्रवार की देर रात अपने ट्रक में प्लाईबोर्ड लादकर मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे। हाईवे 9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर पर चालक को नींद की झपकी आ गई। उनका ट्रक डिवाइडर फांदकर हाईवे के दूसरी तरफ जा रही टूरिस्ट बस से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद प्लाईबोर्ड हाईवे पर बिखर गए। इससे हाईवे पर यातायात बाधित भी हो गया। टूरिस्ट बस में जयपुर निवासी चालक मोहम्मद रफीक यात्रियों को लेकर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। हादसे में ट्रक चालक तुलसार सिंह और बस चालक मोहम्मद रफीक अपने-अपने वाहनों में बुरी तरह फंस गए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस टीम की मदद से बस व ट्रक चालक को वाहनों से बाहर निकाला। ट्रक चालक तुलसार के हाथ और बस चालक मोहम्मद रफीक के पैर में चोटें आई है। इनके साथ बस कंडक्टर और बस में सवार शुभम निवासी जयपुर राजस्थान और रविंद्र सिंह जाला निवासी महिपालपुर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों और प्लाईबोर्डों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed