फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accident due to dupatta getting stuck in chain of bullet infant dies

Hapur: बुलेट की चेन में दुपट्टा फंसने से हादसा, दुधमुंहे बच्चे की हुई मौत; मासूम की मां-बुआ और चाचा घायल

Thu, 07 Aug 2025 11:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़क्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़क्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Aug 2025 11:16 PM IST
सार

सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम और मोहल्ले में मातम पसर गया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि संबंधित घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

विज्ञापन
Accident due to dupatta getting stuck in chain of bullet infant dies
हादसे में मासूम बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किठौर को जाते समय रास्ते में दुपट्टा चैन में फंसने से अनियंत्रित होकर गिरी बुलेट को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने चपेट में ले लिया। जिससे दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। घायल मां और बुआ को गंभीर हालत में मेरठ को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी फहीम बृहस्पतिवार की दोपहर बाद अपनी भाभी कौसर जहां और बहन गुलशमा के साथ घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए जनपद मेरठ के कस्बा किठौर जा रहा था। गढ़ मेरठ मार्ग पर गांव लोदीपुर सोभन के सामने पहुंचते ही गुलशमा का दुपट्टा अचानक चैन में उलझ गया। जिससे अचानक जोर का झटका लगने पर संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित हुई बाइक सड़क पर फिसल गई। इससे पहले कि फहीम, कौसर जहां और गुलशमा संभल पातीं पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जिससे कौसर जहां, उसका पांच वर्षीय बेटा अजहान, ननद गुलशमा और देवर फहीम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचा दिया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर के भीतर बच्चे अजहान की मौत हो गई। जिसकी मां कौसर जहां और बुआ गुलशमा की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सक ने मेरठ अस्पताल को रेफर कर दिया। इस हादसे में मृतक अजहान का चाचा फहीम भी घायल हो गया, परंतु प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चिकित्सकों ने छुट्टी कर दी। सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम और मोहल्ले में मातम पसर गया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि संबंधित घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed