फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accident due to a Nilgai coming in front, two people died

नील गाय सामने आने से हादसा: दो बाइक और कैंटर आपस में टकराए, पिता और बेटे की हुई मौत; महिला समेत तीन अन्य घायल

Sun, 08 Dec 2024 09:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Dec 2024 09:31 AM IST
सार

शनिवार की रात करीब 11 बजे बनखंडा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक और कैंटर नील गाय से टकरा गए। हादसे में बाइकों पर सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident due to a Nilgai coming in front, two people died
Hapur Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर बीबी नगर रोड पर शनिवार देर रात अचानक नील गाय सामने आने पर दो बाइक और कैंटर आपस में टकरा गए। हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए। हादसे में नील गाय की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे बनखंडा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक और कैंटर नील गाय से टकरा गए। हादसे में बाइकों पर सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचा और घायलों को सिखेड़ा सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान ग्राम बाहपुर जनपद बुलंदशहर निवासी पिता राजू (50) और नैतिक (18) की मौत हो गई। जबकि राजू की पुत्री मानसी की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो अन्य घायल रुपक और एक अज्ञात को हल्की चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि नीलगाय के कारण हादसा हुआ। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पिता पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed