{"_id":"5790f8f34f1c1bd827c4bd47","slug":"abusive-remarks-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती पर अभद्र टिप्पणी से दलितों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती पर अभद्र टिप्पणी से दलितों में उबाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ तिराहे पर फूंका भाजपा नेता का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता द्वारा बसपा सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से बसपा कार्यकर्ताओं और दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। टिप्पणी से भड़के आदर्श नगर कॉलोनी के बसपा नेताओं ने पैदल मार्च निकालकर मेरठ तिराहे पर भाजपा नेता का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को बसपा नेता कुंवरपाल सिंह गौतम, डॉ. नरेंद्र केन और आदर्श नगर कॉलोनी के पूर्व सभासद धर्मदत्त सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आदर्श नगर कॉलोनी में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
यहां से मेरठ तिराहे स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर प्रतिमा तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। वक्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा बसपा सुप्रीमो बहन मायावती पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करते हुए भाजपा नेता दयाशंकर का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी कि यदि मायावती पर टिप्पणी करने वाले नेता को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। बसपा कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर रोड पर बैठक आयोजित कर भाजपा नेता दयांशकर द्वारा मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की निंदा की।
नगर पालिका सदस्य सुनील पटवारी ने कहा कि मायावती के बारे में आर्यादित अशोभनीय टिप्पणी की सर्वजन समाज उसकी कड़ी निंदा करता है। लखीराम वर्मा, पारितोष गर्ग कलुवा ने कहा कि मायावती के खिलाफ टिप्पणी लोकतंत्र के खिलाफ है। इसलिए दयाशंकर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
इस मौके पर जतन भड़ाना, सुंदर, संजीव गांधी, मुकेश आजाद, नरेश भाटी, सैफाली अग्रवाल, उर्मिला वर्मा, बबीता सिंह, ललित कुमार, मोंटी, टिंकू, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।
दलित स्वाभीमान रक्षा संघर्ष वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद ने कहा कि टिप्पणी से दलित समाज का अपमान हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबूगढ़ में बसपा कार्यकर्ता अजय सिंह जयंत ने कहा कि केन्द्र सरकार को दयाशंकर के खिलाफ कार्रवाई कर तुरंत जेल भेज देना चाहिए।
डॉ. अंबेडकर मिशन सोसायटी के अध्यक्ष भीमपाल सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में गुजरात में दलितों पर अमानवीय अत्याचार हो रहें है, जिसकी सोसायटी निंदा करती है।
भारतीय दलित साहित्य अकादमी के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर भाजपा नेता दयाशंकर द्वारा मायावती के खिलाफ की गई टिप्पणी व गुजरात में दलितों के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की।
बसपा के हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के महासचिव दिनेश कुमार एडवोकेट ने कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बारे में अशोभनीय शब्द दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक है।
भारतीय बौद्ध महासभा के मेरठ मंडल अध्यक्ष अर्पित अंबेडकर ने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की टिप्पणी की महासभा निंदा करती है। पिलखुवा में मोहल्ला आर्यनगर में जाटव समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा हाईकमान को ऐसी राजनीति करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन करने में मनोज, राजेंद्र, हरीश, जुग्नू, महेश, जोगेंद्र, गोविंदा, सुभाष, सुंदर, हेमंत, जगदीश आदि शामिल रहे।
वहीं नगर कांग्रेस कमेटी पिलखुवा के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बृहस्पतिवार शाम बैठक हुई। इसमें गुजरात में दलितों के साथ हुए अत्याचार और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष संजीव शर्मा गुड्डू ने की।
इस दौरान परवेज अख्तर, रविंद्र छंगा, भगवत प्रसाद, राजीव कौशिक, मुंशी हबीब अहमद आदि रहे। इसी तरह, बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे रोड अंबेडकर मार्केट के सामने जाटव समाज के लोगों ने भी हंगामा कर भाजपा नेता का पुतला फूंका। इस दौरान फूंकने में संजय भारती, राकेश, अनुज, प्रेम सिंह भारती, ईश्वर चंद कौशल, मनोज, सुधीर, बबलू, श्रीपाल, राहुल शामिल रहे।
मेरठ तिराहे पर बसपा व दलित कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता दयाशंकर का पुतला दहन करने के दौरान जाम लग गया। इस दौरान अपने आवास से पुलिस ऑफिस जाने के लिए निकलीं एसपी अलंकृता सिंह भी जाम में फंस गईं। उन्हें देख मौके पर तैनात यातायात व पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में जाम खुलवाया और एसपी को वहां से निकाला।