{"_id":"68298c33ebaf55f7130830f2","slug":"a-youth-was-attacked-for-protesting-against-the-over-price-of-liquor-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: शराब के ओवर रेट का विरोध करने पर युवक पर हमला, तीन सेल्समैनों ने किया लहुलुहान; पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: शराब के ओवर रेट का विरोध करने पर युवक पर हमला, तीन सेल्समैनों ने किया लहुलुहान; पुलिस ने दो को पकड़ा
Sun, 18 May 2025 12:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 18 May 2025 12:58 PM IST
विज्ञापन
Hapur News
- फोटो : अमर उजाला
शराब की कंपोजिट दुकान पर बीयर खरीदने के दौरान ओवर रेट लेने के विरोध पर तीन सेल्समैनों ने हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का उपचार कराने के साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला अहाताबस्तीराम निवासी अमन कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है, पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रविदास चौक पर स्थित कंपोजिट दुकान पर बीयर खरीदने गया था। जहां दुकान के अंदर तीन सेल्समैन मौजूद थे। पीड़ित का कहना है कि तीनों दुकान के अंदर ही शराब पी रहे थे। आरोपियों ने 190 रुपये की बोतल के 200 रुपये लिए। विरोध करने पर गाली गलौज की। वहीं, तीनों में हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपियों के हमले से वह लहुलुहान हो गया और बेहोश होकर गिर गया। इसके बावजूद आरोपी पिटाई करते रहे। हंगामा होने पर वहां पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। अन्यथा आरोपी उसे जान से मार देते।
विज्ञापन
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।