UP: जंगल में इस हाल में पड़ी मिली युवती, गर्दन और हाथ पर मिले गहरे घाव के निशान, सुबह 9.30 बजे घर से थी निकली
मंगलवार को कुचेसर चौपला के पास एक युवती लहूलुहान हाल में मिली। गर्दन व हाथ पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला से अल्लीपुर मार्ग स्थित इंडस ग्लोबल स्कूल के पीछे मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में गांव बनखंड़ा निवासी शगुन (21) पड़ी मिली। युवती की गर्दन व हाथ पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी पाए गए हैं। युवती सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुचेसर चौपला स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करने के लिए अपने घर से निकली थी।
आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को हापुड़ नगर के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंच गए। हालांकि छात्रा व परिजनों ने पुलिस को अभी कोई बयान नहीं दिए हैं।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि लोगों ने मंगलवार की दोपहर कुचेसर चौपला से अल्लीपुर मार्ग स्थित स्कूल के पीछे एक युवती के लहूलुहान अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अचेत पड़ी छात्रा को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद वह भी अस्पताल पहुंचे और युवती का हाल जाना। युवती की पहचान गांव बनखंड़ा निवासी शगुन के रूप में हुई है, बीए की छात्रा है। बताया जा रहा है कि युवती प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुचेसर चौपला स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करने के लिए आती है। युवती कोचिंग से दोपहर करीब चार से साढ़े चार बजे घर के लिए लौटती है।
सीओ ने बताया कि युवती व परिजनों ने पुलिस को अभी कोई बयान नहीं दिए हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मामले में सत्यता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।