{"_id":"69ef9a7912d4dffaaa02dad9","slug":"a-young-man-went-missing-with-rs-45-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140582-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साढ़े चार लाख रुपये लेकर निकला युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साढ़े चार लाख रुपये लेकर निकला युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। घर से साढ़े चार लाख रुपये लेकर निकला युवक लापता हो गया। युवक का अभी तक पता नहीं लग सका है। सोमवार को युवक के परिवार के सदस्यों ने एसपी से मुलाकात कर युवक की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार मोदीनगर रोड निवासी गौरव शनिवार को अपनी बहन की शादी के लिए फर्नीचर का सामान लेने के लिए घर से निकला था। उसके पास उस समय करीब साढ़े चार लाख लाख रुपये थे। शाम होने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके परिवार वालों को उसकी चिंता हुई और उन्होंने गौरव का फोन नंबर डायल किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। रविवार को उसकी बहन की शादी सुनिश्चित थी। परिवार के लोगों युवक की काफी तलाश की, जिसके बाद थक हार कर परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी।
सोमवार को युवक के परिवार वाले और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द से जल्द युवक को खोजने की मांग की। परिवार के सदस्यों ने युवक के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है जो गंभीरता से मामले की जांच कर रही हैं। युवक को शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।