फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man raped a four year old girl

Hapur News: चार साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man raped a four year old girl
ब्रजघाट। गंगानगरी की धर्मशाला में शर्मनाक घटना सामने आई है। आठ दिन पहले चार साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, बच्ची की मां को भी जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गंगानगरी के आश्रम में रहने वाली महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि आठ मार्च की शाम उसकी चार वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। वह बेटी को घर ले जाने के लिए बाहर आई, तो वह वहां पर नहीं मिली। तलाश करने के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि पास ही में रहने वाला युवक टॉफी दिलाने के लिए उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। इसके बाद वह बेटी को तलाश करते हुए युवक के कमरे पर पहुंच गई। जहां उसकी बेटी बदहवासी की हालत में मिली। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसी दौरान आरोपी युवक ने किसी से भी शिकायत करने पर उसे आश्रम से निकालवाने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इस कारण वह बुरी तरह डर गई थी। पीडि़ता का कहना है रविवार को वह दवा लेने के बहाने घर से निकली और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 65(2), 351(3), दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed