फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A transformer fault caused an 18-hour power outage in Sundarnagar and the Bade Mohalla area.

Hapur News: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से सुंदरनगर और बड़े मोहल्ले की 18 घंटे बिजली गुल रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A transformer fault caused an 18-hour power outage in Sundarnagar and the Bade Mohalla area.
गढ़मुक्तेश्वर। सुंदर नगर और बड़े मोहल्ले की बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार की सुबह फॉल्ट आने से करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे समय तक बिजली नहीं मिलने से करीब 200 परिवारों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंफेक्शनरी, वेल्डिंग समेत अन्य दुकानों का कामकाज भी प्रभावित रहा, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


मोहल्लावासी सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार तड़के करीब दो बजे क्षेत्र के बिजली ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। इसके बाद दोनों मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। सुबह से लेकर देर शाम तक बिजली नहीं आने के कारण इंवर्टर तक बंद हो गए। जिससे घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से फॉल्ट को समय पर ठीक नहीं कराया गया। करन राय गौतम ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के एसडीओ बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनका कहना है कि फॉल्ट होने पर भी समय से मरम्मत नहीं कराई जाती और कई बार उपभोक्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन


निगम के एक्सईएन सूर्यउदय कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर ट्रांसफार्मर को बदलवाया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed