फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A massive fire broke out in 19 huts, goods worth lakhs were burnt to ashes.

Hapur News: 19 झुग्गियों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in 19 huts, goods worth lakhs were burnt to ashes.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में सोमवार की दोपहर 19 झुग्गियों में अचानक आग लग गई। मोहल्लेवासियों ने झुग्गियों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से झुग्गियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


मोहल्ला कोटला सादात टंकी के पास काफी संख्या में असम के लोग पिछले काफी समय से झुग्गी झोपड़ी डालकर यहां रह रहे हैं। ये सभी लोग असम में हो रहे विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए गए हुए थे। यही बनी सभी झुग्गियां खाली पड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक छोटा बच्चा झुग्गियों के पड़े कूड़े के पास खेल रहा था और उसके पास माचिस बताई जा रही थी। किसी तरह बच्चे से यहां पड़े कूड़े में आग लग गई। कूड़े की आग ने देखते ही देखते आसपास बनी करीब 19 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में आग लगती देख मोहल्लेवासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्लेवासियों ने आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी भी दो गाड़ियों के साथ यहां पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने से झुग्गियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्नि शमन विभाग के एचसीपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। करीब 19 झुग्गियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed