{"_id":"693c4ec9cd3513fb550e2cf7","slug":"a-list-of-262201-missing-voters-was-pasted-at-polling-booths-and-handed-over-to-the-bla-hapur-news-c-135-1-hpr1005-134051-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बूथों पर चस्पा हुई 2,62,201 लापता मतदाताओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बूथों पर चस्पा हुई 2,62,201 लापता मतदाताओं की सूची
विज्ञापन
एसएसवी इंटर कॉलेज में एसआईआर का कार्य करते बीएलओ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को बूथों पर जिन मतदाताओं के फाॅर्म (गणना प्रपत्र) विभिन्न कारणों से जाम नहीं हुए हैं, उनकी सूची चस्पा की गई। साथ ही बीएलओ ने राजनीतिक दलों के बीएलए को भी यह लिस्ट सौंपी है। इस लिस्ट में नाम होने पर निर्वाचक बीएलओ से संपर्क कर अपना फार्म भरकर दे सकते हैं। जांच के बाद इनका नाम मतदाता सूची के लिए डिजिटाइज कर दिया जाएगा।
वहीं, विभिन्न कारणों से जिन निर्वाचकों के फार्म जमा नहीं हुए हैं, बृहस्पतिवार को 22.74 प्रतिशत के साथ उनकी संख्या 263025 थी, जो शुक्रवार को घटकर 22.67 प्रतिशत के साथ 26,2201 रह गई है। इस सूची में बदलाव का मतलब है कि पहले यह निर्वाचक बीएलओ को मौके पर नहीं मिले थे, स्थानांतरित और मृतक की श्रेणी में शामिल थे।
बृहस्पतिवार की शाम को चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर समय सीमा बढ़ा दी है। अब जिले में भी 26 दिसंबर तक निर्वाचक गणना प्रपत्र भरकर दे सकते हैं। इसके बाद 31 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद दावे और आपत्ति का समय रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि, निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक 1156699 में से 77.33 प्रतिशत 894497 निर्वाचकों ने फार्म भरकर दिए हैं, जिन्हें बीएलओ डिजिटाइज भी कर चुके हैं। इसके अलावा शेष 262201 निर्वाचकों के गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से न मिलने वाली सूची में दर्ज हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को सभी 1187 बीएलओ ने बूथों पर इन निर्वाचकों के नाम सहित सूची को प्रकाशित किया है। जिसके बाद निर्वाचक सूची में अपने नाम देखने पहुंच रहे हैं।
मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में पूरी प्रक्रिया संचालित है। उसी के अनुसार शुक्रवार को बूथों पर सूची चस्पा की गई है।