{"_id":"672ee179c35d0d8e60035c08","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-a-refined-warehouse-in-hapur-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Fire: रिफाइंड के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौक पर; चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Fire: रिफाइंड के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौक पर; चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान
Sat, 09 Nov 2024 09:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:43 AM IST
सार
बाबूगढ़ कस्बा निवासी कपिल सिंहल का परचून रिफाइंड ऑयल का गोदाम है। शनिवार सुबह को अचानक गोदाम से धुआं निकलता कुछ लोगों ने देखा। थोड़ी ही देर में गोदाम से आग की लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
Hapur Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात में स्थित एक रिफाइंड के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग लगने से चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी कपिल सिंहल का परचून रिफाइंड ऑयल का गोदाम है। शनिवार सुबह को अचानक गोदाम से धुआं निकलता कुछ लोगों ने देखा। थोड़ी ही देर में गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
आबादी में गोदाम होने के कारण लोगों में डर फैल गया कि आग आसपास के मकानों में न फैल जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया। दमकलकर्मी व पुलिस आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन