{"_id":"69d02993493624ac3e03b6ef","slug":"a-fire-broke-out-in-three-flats-due-to-a-lamps-flame-burning-goods-worth-lakhs-hapur-news-c-30-gbd1036-855580-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दीये की लौ से तीन फ्लैटों में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दीये की लौ से तीन फ्लैटों में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजिडेंसी सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रौब
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। वुडिंग वर्क अधिक होने के कारण आग की लपटें तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट तक पहुंच गईं।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आसपास के फ्लैट को खाली कराया। दूसरी मंजिल के फ्लैट के किचन, ड्राइंग रूम और दोनों कमरों में लगी आग से सामान के साथ-साथ सवा लाख रुपये की नकदी और सोने, चांदी के गहने भी जल गए। प्राथमिक जांच में पूजा घर में जल रहे दीये से आग लगने की बात सामने आई है।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या डीएम 4-201 में आग लगी है। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फ्लैट के मालिक मुकुल निगम ने बताया कि वह गर्भवती पत्नी और एक सात वर्षीय बेटी को लेकर फ्लैट से करीब साढ़े 12 बजे यशोदा अस्पताल के लिए निकले थे।
विज्ञापन
अस्पताल में उन्हें फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि घर में रखी सवा लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के आभूषण, जरूरी दस्तावेज, फि्रज, एलसीडी, बेड, पर्दे, वुडिंग वर्क और घरेलू सामान जल गया।