फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पालिका में नीलामी पर हंगामा

पालिका में नीलामी पर हंगामा

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका में कबाड़े में तब्दील वाहनों व अन्य सामान की नीलामी प्रक्रिया में मंगलवार को हंगामा हो गया। आसपास के जिलों से आये ठेकेदारों ने नगद रुपया जमा कराने के बाद भी नीलामी नहीं होने पर अपने रुपये वापस मांगे लेकिन अधिकारियों के मना करने पर यह हंगामा बढ़ गया। किसी प्रकार अधिकारियों ने नीलामी की कमेटी के नहीं आने की असमर्थता जाहिर करते हुए अब बुधवार को नीलामी होने की बात कही है। जिन ठेकेदारों ने अपने रुपये जमा कराये उन्हें रुपया देने का आश्वासन मिलने पर मामला रफा दफा हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका में गोदाम में पड़े कबाड़ की नीलामी तय थी। पालिका ने इसके लिए सात सदस्यीय टीम का गठन भी किया। नीलामी में भाग लेने के लिए अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ सहित कई जिलों के ठेकेदार आए। आरोप है कि नगर पालिका ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले करीब 15 ठेकेदारों की एक लाख रुपया नगद लेकर उनकी रसीद काट दी। दोपहर बारह बजे तक भी जब नीलामी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो ठेकेदार भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदारों का आरोप था कि अधिकारियों की मिलीभगत से लोकल के ठेकेदारों को लाभ देने के लिए नीलामी प्रक्रिया को लेट किया जा रहा है। प्रक्रिया लेट होने के बाद जब नगर पालिका के अधिकारियों से अपने रुपये वापस मांगे गए तो वह चेक देने का बहाना बनाने लगे। ठेकेदारों ने नगर पालिका के अधिकारियों पर गुमराह करने के भी आरोप लगाए। काफी गहमागहमी के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने ठेकेदारों के रुपये वापस करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा करीब आठ ठेकेदारों को रुपये वापस दिये गए और शेष सात लोगों को ेनीलामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन


नीलामी प्रक्रिया के गठित कमेटी के संरक्षक के नहीं आने से नीलामी प्रक्रिया को टालना पड़ा। जिन ठेकेदारों ने अपना रुपया वापस ले लिया है,उन्हें अब बुधवार को होने वाली नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके द्विवेदी,कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed