{"_id":"112-41905","slug":"Hapur-41905-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रा से छेड़छाड़, मनचले को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक छात्रा से छेड़छाड़, मनचले को दौड़ाकर पीटा
Hapur
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। हाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के पास शुक्रवार दोपहर थ्री-व्हीलर से उतरी बीटेक की छात्रा से एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा। हालांकि अफरातफरी का फायदा उठाकर मनचला भाग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी लड़की नोएडा के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा है। वह शुक्रवार दोपहर नोएडा से लौटते समय पंजाब नेशनल बैंक के पास थ्री-व्हीलर से उतरी। तभी वहां एक मनचले ने उससे छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मनचले ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालांकि युवक लोेगों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। छात्रा ने भी शिकायत नहीं की है। अगर शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।