फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बीटेक छात्रा से छेड़छाड़, मनचले को दौड़ाकर पीटा

बीटेक छात्रा से छेड़छाड़, मनचले को दौड़ाकर पीटा

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Hapur
Hapur Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के पास शुक्रवार दोपहर थ्री-व्हीलर से उतरी बीटेक की छात्रा से एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा। हालांकि अफरातफरी का फायदा उठाकर मनचला भाग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी लड़की नोएडा के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा है। वह शुक्रवार दोपहर नोएडा से लौटते समय पंजाब नेशनल बैंक के पास थ्री-व्हीलर से उतरी। तभी वहां एक मनचले ने उससे छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मनचले ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालांकि युवक लोेगों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। छात्रा ने भी शिकायत नहीं की है। अगर शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed