{"_id":"112-41599","slug":"Hapur-41599-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर के खाते से 1.10 लाख साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशियर के खाते से 1.10 लाख साफ
Hapur
Updated Tue, 18 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । साइबर अपराधियों पर पुलिस लगाम लगाने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। हर रोज किसी न किसी के खाते से लाखों रुपये उड़ाए जा रहे हैं। बैंक और पुलिस अधिकारी मामलों से पल्ला झाड़ रहे हैं। इस बार गांधी गंज निवासी ग्रेनो प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के कैशियर के खाते से 1.10 लाख रुपये उड़ा दिए गए। पीड़ित को इस बात की जानकारी बैंक से निकाली गई डिटेल से हुई। कैशियर ने बैंक और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी है।
जानकारी के अनुसार गांधी गंज निवासी अरुण कुमार जिंदल ग्रेनो प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में कैशियर के पद पर बदायूं में तैनात हैं। अरुण कुमार ने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक गांधी गंज शाखा में बचत खाता है। उन्होंने एटीएम कार्ड भी ले रखा है। उनके खाते में कुल 1.10 लाख की नगदी थी। कुछ दिनों पूर्व उनके खाते से रात के समय आठ बार में 10-10 हजार रुपये करके कुल 80 हजार रुपये निकाल गए। उक्त धनराशि बिहार राज्य के पटना से निकाली गई। उसके अगले दिन लखनऊ से तीन बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए। रुपये निकालने के लिए जब वह एटीएम गए तो रुपये नहीं निकलने पर उन्होंने बैंक से मिनी स्टेटमेंट निकाई। डिटेल देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक में शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि बैंक के अधिकारियों ने महज आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
