{"_id":"112-41044","slug":"Hapur-41044-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से बदमाशों ने की लूटपाट
Hapur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर बाइक सवार दंपति से बदमाशों ने हथियारों के बल पर दस हजार रुपये, कुंडल और मोबाइल लूट लिए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव खरखाली निवासी संजीव पत्नी सविता के साथ मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी में बाइक से खरखौदा आए थे। शाम के समय दोनों अपने गांव को लौट रहे थे। बताया गया है कि बाबूगढ़ से बछलौता रोड पर पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने दस हजार रुपये, सविता के कानों के कुंडल और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने पर पीड़ित दंपति ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। पीड़ित ने थाना बाबूगढ़ में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। एसओ बाबूगढ़ का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर दी गई है तो मामले की जांच कराई जाएगी।