{"_id":"112-41029","slug":"Hapur-41029-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
Hapur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, क्योंकि विपक्षी खेमे ने 65 से अधिक बीडीसी सदस्यों का समर्थन हासिल होने पर अतिशीघ्र अविश्वास प्रस्ताव लाने का दावा किया है।
बता दें कि ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव बसपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जो फरवरी 2012 के विधानसभा चुनाव में पाला बदलकर सपा में शामिल हो गए थे। परंतु सत्तापक्ष का दामन थामने के बाद भी विपक्षी खेमा उनकी कुर्सी छीनने की जुस्तजू करता आ रहा है। जिसके तहत मंगलवार को ब्रजघाट स्थित भोगल धर्मशाला में विपक्षी गुट ने बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें ब्लॉक प्रमुख पर विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े अहम मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाए। विपक्षी खेमे की अगुआई कर रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीचंद यादव ने बताया कि 88 बीडीसी सदस्यों में उन्हें 65 का समर्थन हासिल हो चुका है। ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शपथ पत्र भी तैयार करा लिए गए हैं। उनका दावा है कि जल्द बीडीसी सदस्यों को शपथ पत्रों के समक्ष सक्षम अधिकारियों के समक्ष पेश कर ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव का कहना है कि विपक्षी खेमा उनकी लोकप्रियता से बौखलाकर अनर्गल आरोप लगा रहा है, जिनमें कोई भी सच्चाई नहीं है और उन्हें आज भी पूरी तरह बहुमत हासिल होने से अविश्वास प्रस्ताव पास होना संभव नहीं है।