{"_id":"112-40966","slug":"Hapur-40966-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल
Hapur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
गढ़ । तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी घायल है। रविवार शाम करीब 8 बजे जनपद रामपुर के गांव सोना निवासी बाबूराम पत्नी धनेश्वरी के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर से दिल्ली जा रहा था। जैसे वह राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रजघाट के गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचा पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाबूराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी धनेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी एमएस बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन