{"_id":"112-40908","slug":"Hapur-40908-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई
Hapur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा । परतापुर फाटक के पास बृहस्पतिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। दिवाली के दिन शाम को हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची मातम छा गया और पूरे गांव में दिवाली नहीं मनाई गई।
थाना भोजपुर के गांव कनकपुर निवासी बिन्नू (35) बृहस्पतिवार शाम 4 बजे परतापुर फाटक पार कर रहा था। तभी वह दिल्ली के तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। ेपरिजनों ने पुलिस से अनुमति लेकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को साथ ले गए। कोतवाल ने बताया कि फाटक बंद था। नीचे से निकलकर युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से बिन्नू की मौत हो गई।