{"_id":"112-40851","slug":"Hapur-40851-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान से मुश्किल हुआ घाट निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान से मुश्किल हुआ घाट निर्माण
Hapur
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। अफसरों की कवायद के बाद भी गंगा का जलस्तर कम नहीं हो पाया। इससे कटान जारी हैं। इसके चलते गंगा मेले में स्नानघाट के निर्माण की शुरुआत ही नहीं हो पाई है। जल्द हालात नहीं संभले तो घाट निर्माण के लिए प्रशासन को आपात रणनीति बनानी होगी। वहीं श्रद्धालुओं को गंगा में डुबकी लगाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।
फिलहाल गंगा के जलस्तर में अपेक्षित गिरावट नहीं आ पा रही है। इससे मेला क्षेत्र में भू-कटान नहीं थम रहा है। पांच स्थानों पर बनाए जाने वाले साढ़े सात सौ मीटर लंबे अस्थाई घाटों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। भू-कटान की स्थिति न थमने से जिस स्थान को स्नानघाटों के लिए चिन्हित किया गया था, वह कटान के साथ गंगा की जलधारा में बह निकला है। जिससे जिला पंचायत विभाग के इंजीनियर और ठेकेदार नए सिरे से स्नानघाटों के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश में जुट गए हैं।े
डीएम आज करेंगे दौरा
डीएम अजय कुमार यादव बुधवार को खादर मेला स्थल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मेले की तैयारियों की समीक्षा कर अफसरों को दिशा-निर्देश देंगे। मेलाधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि डीएम की समीक्षा बैठक के दौरान मेले से संबंधित विभागों से उनकी तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
जलधारा के बीच बना टापू भी डेरा बसाने लायक नहीं
मेरठ सेक्टर के पास गंगा नदी की जलधारा के बीच छोटा सा रेतीला टापू बन गया है, लेकिन उसमें में डेरा डालने लायक स्थिति नहीं है। जिला पंचायत जेई आदेश कुमार का कहना है कि गंगा नदी में बने रेतीले टापू में इस बार आईलैंड बसाया जाना तो संभव नहीं दिखाई पड़ रहा है, परंतु फिर भी वहां खड़ीं फसलों का बहुत जल्द कटान करा लिया जाएगा।
लेटलतीफी पर नपेंगे ठेकेदार
गढ़मुक्तेश्वर । पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मंगलवार को खादर मेला स्थल का दौरा किया। अस्थाई सड़क, पुल और स्नानघाटों के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं गंगा भक्तों से जुड़ीं सुविधाएं अविलंब पूरी न होने पर सम्बंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी । मेलाधिकारी शमशाद हुसैन और सीओ मेला शील कुमार मंगलवार को तहसील दिवस सम्पन्न होने के बाद खादर मेला स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गंगा किनारे पांच स्थानों पर बनाए जाने वाले डेढ़-डेढ़ सौ मीटर लंबे पांच अस्थाई स्नान घाटों का निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ न हगोने पर ठेकेदारों को फटकार लगाई। मेला सीओ ने बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस फोर्स के ठहराव को रिजर्व पुलिस लाइन बनाने का काम अतिशीघ्र पूरा करने की कड़ी हिदायत दी। इस दौरान जिला पंचायत जेई आदेश कुमार और सुपरवाइजर भरत सिंह ने विभागीय स्तर से इस बार की जा रहीं अतिरिक्त व्यवस्थाओं के विषय में भी विस्तार से जानकारी मुहैया कराई।