फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शाम से बाजारों में वाहनों की नो एंट्री

शाम से बाजारों में वाहनों की नो एंट्री

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Hapur
Hapur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
हापुड़(ब्यूरो)। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए कसेरठ बाजार में मंगलवार की शाम को पांच बजे से दोपहिया वाहन नहीं जाएंगे। वहीं गोलमार्केट में चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग कसेरठ बाजार, सर्राफा बाजार में बर्तन और आभूषण खरीदने के लिए आते हैं। कसेरठ बाजार तो रात बारह बजे तक खुलता है और ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। सीओ सिटी/ट्रैफिक विशाल यादव ने बताया कि बाजारों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि कसेरठ बाजार में शाम पांच बजे से दोपहिया वाहन नहीं जाएंगे। उधर सर्राफा बाजार से भी दोपहिया वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। गोलमार्केट में चारपहिया वाहन नहीं जाएंगे। अगर भीड़ यहां भी अधिक हुई तो अतरपुरा चौपला और मेरठ गेट पुलिस चौकी से दोपहिया वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। बाजार में आने वाले लोगों को दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात किया गया है और गोल मार्केट, कोठी गेट रोड, कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, सर्राफा बाजार, चंडी रोड पर पुलिसकर्मी गश्त पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed