{"_id":"112-40795","slug":"Hapur-40795-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनाने में ढिलाई, 23 पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनाने में ढिलाई, 23 पर गिरेगी गाज
Hapur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को अभियान के तहत 680 नए फार्म भरे गए। अफसरों ने बूथों का निरीक्षण किया। 23 बीएलओ अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने धौलाना तहसील क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, पटेल मांटेसरी, टीएसएस आवास विकास कॉलोनी समेत कई बूथों का निरीक्षण किया। कई बूथों पर फार्म आठ कमी की शिकायत मिली। तहसीलदार कुमार भूपेंद्र ने बताया कि नए मतदाताओं के लिए 680, नाम काटने के 29, त्रुटि सही करने के लिए 92, बूथ बदलवाने के लिए 3 आवेदन आए हैं। 23 बीएलओ अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।