{"_id":"112-40792","slug":"Hapur-40792-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा
Hapur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। टूटी सड़क नहीं बनने से परेशान हिम्मतनगर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार दोपहर दो बजे गांव हिम्मतनगर के ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क निर्माण नहीं होने पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से गांव की सड़कें टूटी हैं। थोड़ी सी बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में ग्रामीणों को खासी परेशानी होती है। कई बार सड़क निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है फिर भी मांग पूरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने में जाकिर, जावेद, हाफिज इलमास, रजपाल, सोनू, नसीम, मोमीन, इस्लाम, इरफान, नसीमुद्दीन और सिद्दकी शामिल रहे। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए गए हैं। अगर ग्रामीणों को दिक्कत है तो वह संपर्क कर सकते हैं।